Header Banner

दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

BY — November 26, 2015

rapeउदयपुर। भीण्डर पुलिस ने एक किशोरी से दुष्कर्म करने के प्रयास करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव निवासी एक विवाहिता शादी में गई थी, परन्तु उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। शादी में जाने से पहले इस विवाहिता ने अपने ही परिवार के दो सदस्य शंकर मेघवाल और गोदा मेघवाल निवासी लक्ष्मीपुरा को रात्रि को उसकी पुत्री का ध्यान रखने के लिए कहा था। रात्रि को आरोपी शराब के नशे में आए और आरोपी उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply