Header Banner

मंदिर की दुकान अन्य को देने पर चोरी का मामला दर्ज

BY — December 2, 2015

Police_capउदयपुर। घंटाघर में मंदिर मण्डल द्वारा खाली करवाई गई दुकान को लेकर दुकानदार ने चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जडिय़ों की ओल क्षेत्र में शीतलनाथ महादेव मंदिर मण्डल की दुकानें है, जिसमें एक दुकान पूर्व में बाबेलों की सेहरी निवासी मनोहरलाल कोठारी को दी थी। यह दुकान करीब पांच-छ: वर्ष से बंद पड़ी है। गत दिनों मण्डल के पदाधिकारियों ने इस दुकान पर लग रहे पुराने तालों को हटा दिया और दुकान पर नए ताले लगाकर इस दुकान को अन्य को किराए पर दे दी। इस पर मनोहरलाल की पुत्री मंजू कोठारी ने अज्ञात के खिलाफ दुकान में चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply