Header Banner

विवाहिता के मरणोपरान्त नेत्रदान

BY — December 5, 2015

051201उदयपुर। भूपालपुरा निवासी सरोज लोढ़ा (45) के आकस्मिक देहावसान होने पर उनके संकल्प पत्र के अनुसार उनके परिजनों ने सार्वजनिक चिकित्सालय में उनके नेत्रदान कराए गए। श्रीमती लोढ़ा की आगामी 10 दिसंबर को शादी की रजत जयंती मनाने वाली थीं।

महामंत्री मुकेश हिंगड़ ने बताया कि 10 दिसम्बर 2015 को अपनी शादी के रजत जयन्ति के सपने संजोये सरोज का आकस्मिक देहावसान 45 वर्ष की उम्र में हो गया था। पूर्व में उन्होंने संकल्प पत्र के द्वारा मरणोपरान्त नैत्रदान करने का संकल्प लिया था। उनके मरणोपरान्त परिवाजनों एवं महावीर युवा मंच के माध्यम से उनके नैत्रदान के संकल्प को पूर्ण कराया गया। इस अवसर पर मंच के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रीमती लोढ़ा द्वारा किये गये अनुकरणीय कार्य की सराहना करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply