Header Banner

टक्कर से बाइक सवार अध्यापक की मौत

BY — December 5, 2015

051203उदयपुर। जावरमाइंस थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार अध्यापक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गमीर (25) पुत्र देवेन्द्र मीणा निवासी रेला जो खरगूपाल सागवाड़ा स्थित राजकीय विद्यालय में अध्यापक था। वह शुक्रवार को विद्यालय के बाद पुन: अपने गांव आ रहा था। रात्रि को करीब 9 बजे जरियाणा में अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया, जहां पर मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply