Header Banner

स्कूलों में हर्षोल्लास से मनाया क्रिसमस

BY — December 22, 2015

221201उदयपुर। शहर के विभिन्न स्कूलों में क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्यो में विविध आयोजन हुए। सेंट ग्रेगोरियस एवं महावीर विद्या मंदिर स्कू्ल में बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दी।

सेंट ग्रेगोरियस में मुख्य अतिथि एमपीयूएटी की कनिष्ठ विज्ञानी डॉ. गायत्री तिवारी थीं। डॉ. तिवारी ने क्रिसमस शब्द की  व्याख्या के साथ इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। फ़ादर जॉर्ज अब्राहम ने क्रिसमस को विश्व शांति, सौहार्द, मानव मात्र से प्रेम का पर्व बताया और प्रभु यीशु का सन्देश दिया। प्रवक्ता सत्य भूषण शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर कैरोल गायन, येशु भजन, प्रभु येशु के धरती पर अवतार  संबधी गीत संगीत से सराबोर  नाट्य झलकी आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सर्वधर्म सद्भाव, शांति, भाई चारा ,मानवता  आदि जीवन मूल्यों को अपनाने की अपील की गयी। सांताक्लाज ने अथितियो एवं छात्रों को  क्रिसमस स्वीट्स व उपहार प्रदान किए तथा शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल के योगदान की सराहना की। प्राचार्य जॉर्ज थॉमस ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। सभी को केक प्रदान किया गया। क्रिसमस पर्व पर संत ग्रेगोरियस सीनियर सेकंडरी स्कूल द्वारा केंद्रीय काराग्रह में भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया तथा प्रभु येशु से सब पर कृपा दृष्टि बनाये रखने की प्रार्थना की गई।
221202महावीर जैन विद्यालय संस्‍थान में ‘क्रिसमस पर्व रेड डे के रूप में मनाया गया। सभी छात्र-छात्रायें लाल रंग की वेषभूषा में आये तथा टिफिन में भोजन भी लाल रंग का लेकर आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान डॉ. हिम्मललाल वया ने की। संचालन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ज्योतिबाला कुदाल ने की। अध्यापिका विनीता अस्थाना ने क्रिसमस के बारे में छात्राओं को बताया। ‘केक‘ वितरित किया गया। छोटे-छोटे बच्चे ने सान्ता क्लॉस की वेशभूषा में सभी छात्रों को चॉकलेट, गिफ्ट वितरित किये। सभी छात्र गिफ्ट पाकर अत्यधिक खुश हुए। छात्रों ने विभिन्न प्रकार के ‘क्रिसमस कार्ड‘ बनाकर भावनाएं व्यक्त की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply