Header Banner

प्लाट बेचने के नाम पर एक करोड़ की ठगी

BY — December 25, 2015

fruadउदयपुर। नाई में एक व्यक्ति ने एक युवक के खिलाफ प्लॉट बेचने के नाम पर एक करोड़ की ठगी करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार मल्लातलाई निवासी अब्दुल शकूर ने रजा कॉलोनी निवासी युसुफ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में बताया कि उसका आरोपी से अच्छा परिचय है। आरोपी ने कुछ समय पूर्व उसे भुवाणा मीरा नगर में एक भूखण्ड दिखाया था। उसे भी आवश्यकता होने पर उसने इसका सौदा किया। उसने आरोपी को एक करोड़ 4 लाख 11 हजार रूपए देकर विक्रय ईकरार किया। बाद में आरोपी ने भूखण्ड की रजिस्ट्री करवाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply