Header Banner

यूनियन बनाने के लिए धमकाने का आरोप

BY — January 2, 2016

Police_capउदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक कंपनी के मैनेजर ने कुछ लोगों के खिलाफ कंपनी में यूनियन बनाने के लिए कर्मचारियों को डराने-धमकाने और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिक्योर मीटर कंपनी के मैनेजर सुब्रतो घोष ने हरिसिंह चारण, डूंगरसिंह, पप्पूलाल भोई, कुशालसिंह, माधुसिंह, भगवतीलाल, चतरसिंह, रूपसिंह, कृष्णगोपाल, रोड़सिंह और दिलीप के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि आरोपी इस कंपनी में काम नहीं करते है। पिछले कुछ समय से कर्मचारियों पर कंपनी में एक यूनियन बनाने के लिए दबाव बना रहे है और कर्मचारियों के मना करने पर धमका रहे है। कुछ दिनों पूर्व आरोपी जबरन कंपनी में घुसने लगे और सुरक्षाकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply