Header Banner

निशुल्क शिविर में 300 ने कराई जांच

BY — January 3, 2016

030101उदयपुर। क्षत्रिय विकास संस्थान सेक्टर 13 की ओर से रविवार को महाराणा प्रताप कोलोनी स्थित भवन पर निशुल्क दन्त एवं आंखों की जांच शिविर का आयोजन किया गया।

सचिव महेन्द्रनाथ सिंह चौहान ने बताया कि शिविर में हिरण मगरी सेक्टर 13,14 से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी जिनमें महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग ने दांत एवं आंख सम्बन्धी जांच कराई तथा उन्हें निशुल्क दवा भी वितरित की गई। शिविर में 105 लोगों ने दॉतों की जॉच व 186 लोंगों ने अपनी ऑखों ने नम्बर बनवाए। अध्यक्ष रामसिंह सोलंकी ने बताया कि डॉ0 सारांश मालोत व उनकी टीम ने सेवाएं दी। उपाध्यक्ष केसरसिंह सारंगदेवोत, गोविन्दसिंह शक्तावत, भगवत सिंह झाला, नरपत सिंह, भंवरसिंह राणावत, शिवदान सिंह शक्तावत सहित समाज के लोगों ने सेवाएं दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply