Header Banner

शिकायत तो थी लेकिन ये तरीका ठीक नहीं : कटारिया

BY — January 9, 2016

जिला कलक्टर पर जिला प्रमुख के आरोप बोले गृहमंत्री

080107उदयपुर। जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल द्वारा जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता पर शुक्रवार को लगाए आरोपों पर शहर विधायक और गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि पूर्व में शिकायत आई थी।

जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल और जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता के आरोप-प्रत्यारोप के बीच उदयपुर आए गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल ने पूर्व में जिला कलेक्टर की शिकायत की थी। जिस पर जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता को समझा दिया गया था और कार्यक्रमों की सूचना देने के लिए निर्देशित किया था। कटारिया ने कहा कि जिला प्रमुख द्वारा इस तरह से सार्वजनिक रूप से कलेक्टर पर आरोप लगाने का तरीका गलत है। कटारिया ने कहा फिर भी जिला कलेक्टर और जिला प्रमुख को बैठकर समझाया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply