Header Banner

सूने मकान का ताला तोड़ नकदी, जेवर चोरी

BY — January 11, 2016

Police_capउदयपुर। प्रतापनगर में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र नकदी और जेवर चोरी कर ले गए।

पुलिस के अनुसार सेन्ट्रल स्कूल के सामने बी.ब्लॉक में रहने वाले घनश्याम खत्री अपनी दुकान थे। पीछे से उनका मकान सूना था। दोपहर को चोर दीवार फांदकर गैलेरी में आ धमके। वहां मुख्य दरवाजा तोड़ अंदर घुसे। चोरों ने डॉग को फ्रीज से निकालकर दूध पिलाया और ऊपरी ले जाकर बालकनी में छोडक़र दरवाजा लगा दिया। चोर बेडरूम में घुसे। सारा सामान बिखेर दिया। चोर लॉकर से करीब सवा लाख की नकदी, करीब 25 तोला वजनी सोने के जेवर चोरी कर ले गए। दोपहर करीब सवा दो बजे पुत्र नीतिश मकान पर पहुंचा तो उसे ताला टूटा मिला। यह देखकर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मौका-मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply