Header Banner

हिन्दुस्तान जिंक के साथ दरीबा तक बाइकर्स रैली

BY — January 17, 2016

यातायात के नियमों का पालन करने का दिया संदेश

170101उदयपुर। हिन्दुस्तान ज़िंक ने यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखकर अनेक कदम उठाए हैं जिसमें आज रविवार को लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बाइकर क्लब के साथ मिलकर यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश देते हुए दरीबा तक रैली निकाली।

रैली को लक्ष्यराज सिंह एवं हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य प्रचालन अधिकारी विकास शर्मा ने हरी झण्डी दिखाई। सीओओ शर्मा ने कहा कि हमारी सुरक्षा हमारी खुद की जिम्मेदारी है तथा हमें यातायात का व उसके नियमों को पूरी तरह से पालन करना चाहिए।
हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कार्पोरेट कम्युनिकेशन पवन कौशिक ने बताया कि हिन्दुस्तान जिंक ने हाल ही में विशेष सुरक्षा कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इस संदर्भ में ना सिर्फ हमारी हिन्दुस्तान जिंक की इकाइयों में बल्कि हिन्दुस्ताहन जिंक की आवासीय कॉलोनी में भी  यातायात सुरक्षा सबंधित कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया है। सभी ड्राइवरों को मुख्य रूप से गति सीमा पर नियंत्रण, सीट बेल्ट लगाना, अपनी लेन में गाड़ी चलाना व अन्य सभी यातायात के नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
कौषिक ने बताया कि सुरक्षा से संबंधित यातायत नियमों का पालन करने के लिए हमें यातयात पुलिस का ना सिर्फ सहयोग करना चाहिए बल्कि सुरक्षा से संबंधित अभियान को सफल बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग देना चाहिए। हिन्दुस्तान जिंक ने अपने कर्मचारियों के परिवारों को भी यातायात के नियमों के बारे में अवगत कराया है तथा उनका पालन करने के लिए भी अनिवार्य किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply