Header Banner

घर में घुसकर बलात्कार का मामला दर्ज

BY — January 29, 2016

rapeउदयपुर। ऋषभदेव थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने एक युवक के खिलाफ उसके घर में घुसकर बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार महावीर नगर ऋषभदेव निवासी एक किशोरी ने मामला दर्ज करवाया कि 25 जनवरी को उसके माता-पिता खेत पर सिंचाई करने के लिए गए थे। पीछे वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान रात्रि को मौका देखकर उसके दूर का रिश्तेदार अर्जुन पुत्र पूनम मीणा निवासी डेलवास परसाद उसके घर पर आया और रात्रि को उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह परिजनों के पुन: आने से पहले आरोपी भाग गया। उसने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply