Header Banner

सिंधी पंचायत हिरणमगरी का शपथ ग्रहण

BY — January 31, 2016

310101उदयपुर। पूज्य सिन्धी पंचायत हिरण मगरी (से. 3-8) का शपथ ग्रहण समारोह झूलेलाल भवन में हुआ। मुख्यप अतिथि सांसद अर्जुन मीणा थे। अध्यलक्षता महापौर चन्द्र सिंह कोठारी ने की।

310102सांसद मीणा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुरली राजानी एवं उपाध्यक्ष ओमप्रकाश आहुजा, लक्षमण रामचन्दानी, राजेश गोकलानी तथा महासचिव ओमप्रकाश तलदार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। पंचायत के सचिव बंसत पंजवानी एवं कोषाध्यक्ष मोहन पाहुजा को समाजसेवी प्रभुदास पाहुजा एवं श्री प्रताप राय चुग ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सभी सिन्धी पंचायतों के पदाधिकारी व समाजसेवी उपस्थित थे। शेष कार्यकारिणी सदस्यों को विशिष्टा अतिथि सेन्ट्रशल युवा सिंधी संगठन के अध्यवक्ष हरीश राजानी ने शपथ दिलाई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply