Header Banner

युवक के साथ मारपीट कर लूट

BY — February 4, 2016

040208उदयपुर। सूरजपोल में तीन बाईक सवार युवकों ने चाईनीज फूड का ठेला लगाने वाले युवक के साथ मारपीट कर चाकू दिखाकर पर्स और नकदी लूट ली। पुलिस ने इस मामले में तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र राधाकिशन पालीवाल निवासी कृष्णपुरा ने मामला दर्ज करवाया कि वह बैंक तिराहे पर थैला लगाकर चाईनीज फूड बनाता है। बुधवार शाम को वह अपने नौकर के साथ थैला लगा रहा था। इसी दौरान तीन बाईक सवार युवक आए और युवकों में दो उतरे और उसे चाकू दिखा। एक युवक ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया और भागने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू से जान से मारने का प्रयास किया। आरोपी पर्स लेकर फरार हो गए। पर्स में 1200 रूपए नकद और कुछ दस्तावेज थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया जिनसे पूछताछ की जा रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply