Header Banner

मजदूरी के बहाने बलात्कार का मामला

BY — February 8, 2016

rapeउदयपुर। हाथीपोल थाना क्षेत्र में महिला ने एक युवक के खिलाफ मजदूरी के बहाने साथ ले जाकर बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार डोडावली झाडोल निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह प्रतिदिन झाडोल से उदयपुर मजदूरी के लिए आती है। करीब छ: माह पूर्व भी वह उदयपुर आई थी। उदयपुर में मोड़ावली ओगणा निवासी खींमा मीणा उसे मजदूरी के लिए मधुवन स्थित एक मकान पर लेकर गया था। जहां पर दिन भर काम करवाया था। अगले दिन आरोपी उसे हजारेश्वर कॉलोनी स्थित एक कमरे पर लेकर गया। जहां पर एक कमरे में बंद कर दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने छोड़ दिया। उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया था। महिला के अनुसार आरोपी ने पुन: उसे रविवार को उदयपुर में पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ कर पुन: कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस पर विवाहिता ने हाथीपोल थाने में जाकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply