Header Banner

पड़ोसी द्वारा विवाहिता के साथ बलात्कार

BY — February 13, 2016

rapeउदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में उदयपुर मे किराए से रह रही एक महिला ने अपने ही पड़ोस में रह रहे एक युवक पर बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार थाना आकोदड़ा हाल सुखाडिय़ा नगर कच्ची बस्ती सेक्टर 3 में अपने पति के साथ किराए पर रह रही एक विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि उसका पति पास में ही पानी पूरी का थैला लगाता है। उसके घर के पास में उसी के गांव का और समाज का आरोपी रामलाल पुत्र मांगीलाल कुमावत निवासी आकोदड़ा चाय का थैला लगाता है। गत दिनों उसका पति थैला लेकर गया था। पीछे से यह आरोपी गांव का ही होने के कारण उसके घर में घुस गया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया। पति के पुन: आने पर उसने इस बारे में अपने पति को बताया और पति इस विवाहिता को थाने पर लेकर गया। जहां पर बलात्कार का मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply