Header Banner

ट्रांसफार्मर पर चढ़े अधेड़ की मौत

BY — February 16, 2016

160204उदयपुर। सराड़ा थाना क्षेत्र में विद्युत बंद होने पर चैक करने ट्रांसफार्मर पर चढ़े एक अधेड़ की अचानक करंट आने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार माना (50) पुत्र पेमाजी मीणा निवासी गामड़ी फलां मुडिय़ा खेड़ा के घर में सुबह से ही लाईट बंद हो गई थी। दोपहर तक लाईट नहीं आने पर वह ट्रांसफार्मर पर चैक करने के लिए चढ़ा था। चैक करने के दौरान ही अचानक करंट आ गया। जिससे वह ट्रांसफार्मर पर ही चिपक गया था। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply