Header Banner

ओरल सर्जन्स की राज्यस्तरीय कॉन्फ्रेंस पेसिफिक में 19 से

BY — February 17, 2016

Seminar-1उदयपुर। पेसिफिक डेन्टल कॉलेज हॉस्पीटल, देबारी के ओरल सर्जरी विभाग तथा उदयपुर के मेक्सिलोफेशियल सर्जन्स के तत्वावधान में 19-20 फरवरी को कॉलेज सभागार में रिसेन्ट एडवान्सेस एण्ड कॉंन्ट्रोवर्सिज इन मेक्सिलोफेशियल सर्जरी विषयक द्वितीय राजस्थान स्टेट चेप्टर ओरल एण्ड मेक्सिलोफेशियल सर्जरी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

इसमें राजस्थान व अन्य राज्यों के डेन्टल कॉलेजों के मेक्सिलोफेशियल सर्जन्स,  स्नातकोत्तर छात्र तथा फेकल्टी भाग लेंगे। आयोजन अध्यक्ष प्राधानाचार्य प्रो. डॉ. भगवानदास राय के अनुसार इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश के 14 ख्यातनाम मेक्सिलोफेशियल सर्जन्स के व्याख्यान होंगे जिनके द्वारा चेहरे, जबड़े व दांतों की विभिन्न शल्य क्रियाओं तथा ओरल सर्जरी की नवीनतम तकनीकों पर मंथन किया जाएगा। आयोजन सचिव डॉ. हिमांशु गुप्ता तथा साइन्टिफिक चेयरमेन डॉ. रंजीता ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रतिभागियों के पेपर व पोस्टर प्रजेन्टेशन होंगे। इस अवसर पर ओरल सर्जन्स एसोसिएशन के  राज्य चेप्टर के अध्यक्ष प्रो. डॉ. सुनील शर्मा तथा सचिव डॉ. संकल्प मित्तल भी उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि पाहेर विश्वविध्यालय के अध्यक्ष प्रो. बी.पी.शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. एके गुप्ता होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply