Header Banner

आमने सामने की टक्कर में एक की मौत

BY — February 25, 2016

accउदयपुर। झाडोल में गत रात्रि को दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और एक महिला और पुरूष घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार दमाणा निवासी लोकेश कुम्हार गत रात्रि को अपने एक मित्र जितेन्द्रसिंह के साथ बाईक पर सवार होकर झाडोल से अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान खाकड़ में सामने से आ रही एक बाईक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। रात्रि को ही 108 की सहायता से एमबी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उपचार के दौरान लोकेश ने दम तोड़ दिया। सुबह मृतक के परिजन आए और पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply