Header Banner

बाहर से मंगवाए माल को अन्यत्र बेचा

BY — March 10, 2016

fruadउदयपुर। खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक ट्रक चालक और उसके मालिक के खिलाफ बाहर से मंगवाए माल को अन्य को बेचने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार मणिलाल पुत्र कोदर पटेल निवासी सदर बाजार खेरवाड़ा ने मामला दर्ज करवाया कि उसने माण्डल से ईंटे मंगवाई थी। ईंटों को लाने के लिए उसने ट्रक मालिक मेघचंद उर्फ मेघसिंह को कहा था तो उसने अपने चालक कैलाश पुत्र ईश्वरलाल मीणा निवासी ब्राह्मण बिरोठी को भेजा था। जो माण्डल से ईंटे लेकर आए थे और खेरवाड़ा में लाकर अन्य को बेच दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply