Header Banner

खाटू श्याम भजन संध्या में जम कर झूमे भक्त

BY — April 1, 2016

श्याम के रंग में हर कोई रंग गया

010402उदयपुर। भगवान महावीर नगर क्षेत्रीय विकास समिति की ओर से आयोजित खाटू श्याम भजन संध्या में भक्त भाव विभोर हो गए।

010401अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि भजन संख्या में नीमच के अशरफ खान ने तू बड़ा तो मै भी बड़ा, रिश्ता तू बना ले श्याम से, काली घटाए तो क्या हीरा मोती से नजर उतारू, श्याम के रंग में रंग गया हर कोई, कीर्तन की है आज रात बाबा आज थाने आणो है, सजा है सजा मेरे बाबा का दरबार आदि भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सचिव जब्बार सिंह पंवार ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चे गीतों के साथ जम कर झुमे। फूलों की होली में इतने फूल उड़ाये कि पूरा पांडाल पट गया। बाबा के दरबार में अखंड ज्योत लगा कर 56 भोग लगाया गया तथा महाआरती के साथ भजन संध्या का समापन हुआ। संचालन मदन मोहन शर्मा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply