Header Banner

हत्या के आरोपी से देसी पिस्टल, कारतूस बरामद

BY — April 8, 2016

fireउदयपुर। सुखेर में एक हत्या के आरोपी से एक देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है।

स्पेशल टीम को सूचना मिली कि सुखेर में एक युवक पिस्टल के साथ घूम रहा है। स्पेशल टीम प्रभारी लीलाधर मालवीय और थानाधिकारी सुखेर मांगीलाल के नेतृत्व में जाब्ता गया तो भुवाणा में एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने पकड़ा। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ की तो इस युवक ने आना नाम राजकुमार उर्फ प्रिंस पुत्र नाथूसिंह मेहता निवासी सिंधी बाजार घंटाघर हाल ग्लास फैक्ट्री उत्तरी सुंदरवास होना बताया। आरोपी ने बताया कि वह विरोधी पक्ष से बचने के लिए पिस्टल लेकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply