Header Banner

पंकज हिंद जिंक श्रमिक संघ में उपाध्यक्ष

BY — April 21, 2016

210403उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक केन्द्रीय कार्यालय श्रमिक संघ इण्टक ने युवा इण्टक के पूर्व राष्ट्री य सचिव पंकज कुमार शर्मा को हिन्दुस्तान जिंक केन्द्रीय कार्यालय श्रमिक संघ इण्टक का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

शर्मा पिछले दो दशकों से एनएसयूआई, युवक कांगेस, सेवादल कांग्रेस के जिला एवं प्रदेश के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। शर्मा भारत सरकार के टेलीफोन, रेल, राजस्थान सरकार के श्रम सलाहकार समिति एवं बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के सदस्य भी रहे हैं। शर्मा इण्टक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद स्व. भेरूलाल मीणा एवं मजदूरों के मसीहा स्व. बी. चौधरी के नेतृत्व में 20 वर्षों से अधिक समय तक इण्टक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे हैं। वर्तमान में पंकज कुमार शर्मा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं उदयपुर संभाग कांग्रेस प्रवक्ता के पद पर आसीन है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply