Header Banner

गहलोत, पायलट का एयरपोर्ट पर स्वागत

BY — April 22, 2016

220402उदयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज सुबह डबोक हवाई अड्डे पहुंचने पर उदयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मेवाड़ी पगड़ी एवं माला पहनाकर स्वागत किया।

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि पायलट एवं गहलोत हवाई अड्डे से सडक़ मार्ग द्वारा बांसवाड़ा के लिए प्रस्थान कर गए। जहां उन्होंने दोपहर 1 बजे बांसवाड़ा जिले के छोटी सरवन में आयोजित किसान सम्मेलन में भाग लिया। बाद में इन नेताओं ने भावनपुरा स्थित भैरव जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह व मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा गांव बड़ोदिया में स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। रात्रि विश्राम पूर्व केबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय के निवास स्थान नाहरपुर में करेंगे।
पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, पीसीसी महासचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत, मांगीलाल गरासिया, पीसीसी सचिव पंकज कुमार शर्मा एवं नीलिमा सुखाडिय़ा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, गोपाल नागर सहित सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत किया। शेख ने बताया कि पायलट शनिवार को सडक़ मार्ग द्वारा नाहरपुर से रवाना होकर उदयपुर हवाई अड्डे से वायुयान द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply