Header Banner

पायलट दिल्ली एवं पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत जोधपुर रवाना

BY — April 23, 2016

congress-1उदयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट दो दिवसीय यात्रा के बाद आज सुबह नाहरपुर, बांसवाड़ा से प्रस्थान कर डबोक एयरपोर्ट पहुंचकर 9.45 बजे दिल्ली प्रस्थान कर गये। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार देर रात सर्किट हाउस पहुंचे और अलसुबह कार से जोधपुर रवाना हुए।

कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि पायलट के एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हे विदाई देने देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, पूर्व उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, सचिव कमलसिंह चौधरी, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह रावत, उदयलाल आंजना, प्रदेश महासचिव गजेन्द्रसिंह शक्तावत आदि पहुंचे। वीआईपी लांज में पदाधिकारियो से अनौपचारिक वार्ता में पायलट ने कहा कि पार्टी को जनता की परेशानियों एवं समस्याओं को उठाते हुए उनके निराकरण का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने झाला से पेयजल की समस्या वाले क्षेत्रो को चिन्हित कर जिला प्रशासन को एक बार ज्ञापन तथा समाधान नहीं होने पर आन्दोलन कर राहत दिलाने की बात कही। झाला ने पायलट को महाराणा प्रताप जयन्ती समारोह में गोगुन्दा आने का आमंत्रण दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply