Header Banner

मानसिक परेशान युवक ने लगाई फांसी

BY — May 2, 2016

sucideउदयपुर। जावरमाइंस थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से परेशान चल रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार अदवास निवासी हीरालाल मेघवाल नौकरी नहीं लगने के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी कारण युवक ने रविवार को अपने घर में एक कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे लटका हुआ देखा तो उसे तत्काल उतारकर उदयपुर लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply