Header Banner

फोरम ऑन एसएमई लिस्टिंग पर सेमिनार 4 को

BY — May 2, 2016

फोर्टी उदयपुर का उद्योगपतियों व इंडस्ट्रीज के लिए सुनहरा प्रयास

020506उदयपुर। फोर्टी (फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री) उदयपुर संभाग शाखा के तत्वावधान में पेन्टोमैथ के सहयोग से 4 मईं बुधवार शाम 6.30 बजे सौ फीट रोड स्थित चावला स्क्वायर में एसएमई लिस्टिंग पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

फोर्टी उदयपुर संभागीय अध्यक्ष प्रवीण सुथार ने बताया कि सेमिनार में मुंबई की पेन्टोमैथ कंपनी के चेयरमैन एवं बीएसई/एनएसई विशेषज्ञ महावीर कुमार लुणावत उदयपुर के उद्योगपतियों एवं इंडस्ट्रीज के लिए बीएसई/एनएसई में लिस्टिंग की विशेषताएं बताएंगे। साथ ही इनके तरीकों पर भी चर्चा करेंगे।
शाखा के महासचिव पलाश वैश्य ने बताया कि सेमिनार के मुख्य अतिथि महापौर चन्द्रसिंह कोठारी होंगे। अध्यक्षता फोर्टी जयपुर के महासचिव सुनील दत्त गोयल करेंगे।
शाखा कोषाध्यक्ष मनीष भाणावत ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य उदयपुर के उद्योगपतियों को शेयर मार्केट से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि निकट भविष्य में अपनी कंपनी को लिस्टेड कराने में उन्हें आसानी रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply