Header Banner

रिश्वत : सूरजपोल थानाधिकारी आंचलिया, एएसआई रामलाल सस्पेंड

BY — May 16, 2016

160512उदयपुर। सूरजपोल थानाधिकारी जितेन्द्र  आंचलिया एवं एएसआई रामलाल गुर्जर को पुलिस अधीक्षक ने निलम्बित कर दिया है। धोखाधड़ी के मामले में एडजस्टमेंट बिठाने के आरोप में दोनों का निलम्ब्न हुआ है।

उल्ले खनीय है कि राजकुमार आचार्य ने जयपुर निवासी विकास कुमार एवं अभिषेक जैन के खिलाफ पांच लाख का निवेश करवाकर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया। मामले में एएसआई रामलाल ने तीन दिन पूर्व विकास को जयपुर से उठा लिया। उसे उदयपुर लाने के बजाय वह दिल्लीन ले गया। विकास को छोड़ने के बदले अभिषेक से खुलेआम रिश्व त मांगने का ऑडियो वायरल हो गया था।
पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र  प्रसाद गोयल ने मामले की जांच एएसपी (ग्रामीण) चन्द्रगशील ठाकुर को सौंपी है। एएसआई ने आंचलिया के लिए दो लाख तथा स्वेयं के लिए सवा लाख रुपए मांगे थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply