Header Banner

मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज

BY — May 18, 2016

Police_capउदयपुर। ऋषभदेव थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक मां-बेटी के खिलाफ आपसी विवाद में उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार ढ़ेलाणा निवासी हीरालाल मीणा ने गांव की ही एक महिला मीरकी मीणा और इसकी पुत्री आशा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि उसका दोनों से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते दोनों ने उसे रास्ते में रोककर उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply