Header Banner

महिला श्रमिक की मौत

BY — June 1, 2016

Police_capउदयपुर। मावली थाना क्षेत्र में नरेगा में काम करने के दौरान जी घबराने से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार राहमी निवासी भोलीबाई (55) पत्नी माना भील गोलवाड़ा ग्राम पंचायत के सीपी खेड़ा गांव में तलाई में नरेगा में काम कर रही थी। बुधवार को जी घबराने पर वह नीचे गिर पड़ी। यह देखकर मेट और अन्य मजदूर उसे तत्काल स्थानीय चिकित्सालय में लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply