Header Banner

निराश्रित बालिकाओं को कराया भोजन

BY — June 16, 2016

झाला मान का बलिदान दिवस

160601उदयपुर। झालामान के 440 वें बलिदान दिवस पर बडी सादडी जैन मित्र मण्डल उदयपुर द्वारा आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रय के तहत् आश्रम सेवा सस्थान की निराश्रित बालिकाओं को भोजन करा कर चार दिवसीय कार्यक्रम का आगाज किया।

संस्थान के पूर्व सचिव विनोद गदिया ने कहा कि समाज की अन्तिम कडी के रूप में जीवन यापन कर रहे निराश्रित बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोडकर समाज की अग्रिम पंक्ति में खडा करना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिये।
संस्थान के सचिव अरविन्द जारोली ने बताया कि इसी कडी में 17 जून को रोगियों को फल वितरण 18 जून को प्रातः 8 मोती मगरी झालामान पार्क में पुष्पांजली व संगोष्ठी 19 जून को प्रातः सार्वजनिक चिकित्सालय में ब्ल ड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया हैं। सम्मान के कोषाध्यक्ष दिनेश पटवा, महावीर  माण्डावत आश्रम संस्थान के व्यवस्थापक नरोतम पण्ड्या भी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply