Header Banner

हर चेहरे पर मुस्कुराहट लाना ही उद्धेश्य : राहुल अग्रवाल

BY — June 19, 2016

भीण्डर में दंत चिकित्सा शिविर

190614उदयपुर। पेसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पीटल उदयपुर एवं नृसिंह प्रकटोत्सव सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान मे राजकीय गुलाब सिंह शक्तावत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीण्डर में रविवार को निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ।

190613मुख्य अतिथि पेसिफिक ग्रुप के राहुल अग्रवाल ने कहा कि हर चेहरे पर मुस्कुराहट आये और सभी स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें, यह हमारा उद्धेश्य हैं। अग्रवाल का फूलमालाओं एवं मोठड़े से समिति द्वारा स्वागत किया गया। शिविर में करीब 400 रोगियों का उपचार कर निःशुल्क दवा एवं परामर्श दिया गया। शिविर में 89 रोगियों के दांतों की स्केलिंग, 37 रोगियों के दांत निकाले गए। शिविर में 18 दन्त चिकित्सको ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में पेसिफिक ग्रुप के राहुल अग्रवाल एवं प्रीति अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के इस प्रकार की सेवाओं की बहुत आवश्यकता है। इसके लिये समय समय पर इस क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की तरफ से शिविर आयोजित किये जायेगें।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply