Header Banner

अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन

BY — June 23, 2016

230603उदयपुर। तेरापंथ महिला मण्डल के तत्वाधान में साध्वी श्री कीर्तिलता जी ठाणा-4 के सानिध्य में आचार्य तुलसी महाप्रयाण दिवस पर महिला मण्डल द्वारा अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन इन्दुबाला पोरवाल के निवास स्थान पर किया गया।

अध्यक्षा चन्द्रा बोहरा ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि 9 ग्रुप बनाये गये, जो आचार्यों के नाम पर थे। आचार्य भिक्षु, भारमलजी, रायचन्दजी, जीतमलजी, मघराजजी, माणकलालजी, डालचन्दजी, कालूगणी, आचार्य तुलसी के नाम के 3-3 सदस्यों के ग्रुप बनाए गए।
मंत्री लक्ष्मी कोठारी ने बताया कि नारी लोक में आए हुए कार्यक्रम के अनुसार आचार्य तुलसी द्वारा रचित गीतों पर अन्त्याक्षरी को आयोजन किया गया। प्रथम स्थान पर जीतमल ग्रुप, द्वितीय भिक्षु ग्रुप व तृतीय भारमलजी ग्रुप रहा। कार्यक्रम में काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, संरक्षिका शशि चव्हाण, परामर्शक इन्दुबाला पोरवाल, कंचन सोनी, सीमा बाबेल, सरिता कोठारी, स्नेहलता पोरवाल, आज़ाद तलेसरा, कमला कंठालिया आदि सदस्यायें उपस्थित थीं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply