Header Banner

फोर्टी का शपथ ग्रहण समारोह आज

BY — June 25, 2016

250606उदयपुर। एन एपेक्स चेम्बर फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एण्ड इन्डस्ट्रीज राजस्थान की ओर से ओर फोर्टी के उदयपुर डिविजन का शपथग्रहण समारोह रविवार संाय साढ़े 6 बजे कोड़ियात रोड़ स्थित अनन्ता रिर्सोट में आयोजित किया जाएगा।

फोर्टी के उदयपुर के डिविजन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण सुथार ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया, विशिष्ट अतिथि मेयर चन्द्रसिंह कोठारी, जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता एवं केन्द्रीय उत्पाद एवं सेवा कर कस्टम विभाग के आयुक्त सी.के.जैन हांेगे।
सुथार ने बताया कि समारोह में जयपुर फोर्टी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल,महासचिव सुनील दत्त गोयल उदयपुर डिविजन की नवीन कार्यकारिणी के महासचिव पलाश वैश्य, कोषाध्यक्ष मनीष भाणावत,उपाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त वैष्णव व लोकेश त्रिवेदी,सचिव चन्द्रप्रकाश शर्मा, नरेश माहेश्वरी,शरद आचार्य,संयुक्त सचिव इन्द्र कुमार सुथार, आयेाजन सचिव अनिल चौधरी, इवेन्ट्स चेयरमेन डॉ. हिमांशु गुप्ता, मेम्बरशीप चेयरमेन विपुल अग्रवाल, पब्लिक रिलेशनशीप चेयरमेन अचल अग्रवाल, फाइनेन्स व अकाउन्ट्स चेयरमेन राजन बया, सोश्यल सर्विस चेयरमेन विशाल दाधिच, कल्चरल एक्टिविटी चेयरमेन संदीप सिंघटवाड़ि़या व मीडिया चेयरमेन दिनेश गोठवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply