Header Banner

रोटरी क्लबों ने वर्षारम्भ पर किया 200 यूनिट रक्तदान

BY — July 1, 2016

रोटरी क्लब उदयपुर, मेवाड़, एलिट और मीरा ने दिया सहयोग

010707उदयपुर। शहर के विभिन्न् रोटरी क्लटबों ने अपने नूतन वर्षारम्भ पर शुक्रवार को अलग अलग कुल 200 यूनिट रक्त दान किया। इसमें रोटरी क्लब उदयपुर, रोटरी क्लब मेवाड़, रोटरी क्ल्ब एलिट एवं रोटरी क्लब मीरा ने सहयोग दिया।

010706आरएनटी मेडीकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि रक्तदाता द्वारा एक यूनिट रक्तदान करने से 4 रोगियों को लाभ मिलता है।इसलिए अधिकाधिक रक्तदान कर मनुष्य के जीवन को बचाये जाने के प्रयास करने चाहिये। वे रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के बलड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। क्लब के प्रवक्ता नक्षत्र तलेसरा ने बताया कि क्लब अध्यक्ष मानिक नाहर के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 38 यूनिट रक्तदान किया गया। मानिक नाहर ने बताया कि क्लब की ओर से डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉ. डीपी सिंह, डॉ. शलभ शर्मा, डॉ.वंदना, डॉ. तृप्ति का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
010708रोटरी क्लब मेवाड़ ने किया 90 यूनिट रक्तदान : रोटरी मेवाड़ के मेगा रक्तदान शिविर का आज एम.बी.हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि महाराणा भूपाल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ डी.पी. सिंह थे जबकि अध्यक्षता एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. शलभ शर्मा ने की। क्लब अध्यक्ष संदीप सिंघटवाड़िया ने बताया कि रक्तदान शिविर में रोटरी क्लब मेवाड़ के 90 सदस्यों ने इस सेवा कार्य में अपना योगदान दिया। सचिव मनीष गन्ना ने बताया कि डॉक्टर्स दिवस पर रोगियों के साथ अच्छी सेवा प्रदान करने वाले डॉ सारांश सिब्बल, डॉ कविता तिवारी, डॉ सुरेश, डॉ. आरएल सुमन, डॉ. हिमांशु गुप्ता, डॉ विनीता का उपरणा ओढ़ा कर सम्मान किया गया।
010709रोटरी क्लब एलिट ने किया 47 यूनिट रक्तदान : रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर एलिट की ओर से महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के ब्लड बैंक में 47 यूनिट रक्तदान किया। क्लब अध्यक्ष रवि धाभाई ने बताया कि क्लब की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में क्लब के सदस्यों, अन्य जागरूक नागरिकों और ट्रैक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने कुल 47 यूनिट रक्त दान किया। सचिव अक्षय जैन ने बताया कि इस अवसर पर 3 चिकित्सकों सत्येंद्र सिंह, डॉ. शर्मिला, डॉ. धर्मेन्द्र और सेवानिवृत सेशन न्यायाधीश पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी शिव सिंह चौहान का शिविर में सहयोग करने के लिए स्वागत किया गया।
रोटरी मीरा ने किया 25 यूनिट रक्तदान : रोटरी क्लब मींरा ने आज एम.बी.हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में जरूरतमंदों के लिए 25 यूनिट रक्तदान किया। क्लब अध्यक्ष मोनिका सिंघटवाड़िया ने बताया कि अन्य ग्रामीण व्यक्तियों को रक्तदान की महत्ता बता कर उन्हें रक्तदान करने के लिए जागरूक किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply