उदयपुर। आयुर्वेद विभाग, पतंजलि योग समिति, नगर निगम व स्वयंसेवी संगठनों के साझे में रविवार सुबह 6 से 7.15 बजे तक संगीतमय योग शिविर हुआ।
शिविर संयोजक व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ शोभालाल औदिच्य ने बताया कि शिविर में योग प्रशिक्षक अशोक जैन प्रेम जैन गोपी लाल डांगी (गोपाल डांगी) तनाव को दूर करने व अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए संगीत के साथ, शशकासन, मन्डुकासन, उतानमन्डुकान, कुर्मासन ,वज्रासन, सुप्तवज्रासन, मत्यस्यआसन, चक्की चलाना, योगिक जोगिक, सूर्य नमस्कार, व आठो प्राणायाम का अभ्यास संगीत के साथ कराया। साथ ही औदिच्य ने बारिश में रितुचर्या के अनुसार खान पान की जानकारी दी।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.