Header Banner

निर्माण गलत होने पर कराया ध्वस्त

BY — July 11, 2016

110703उदयपुर। नगर निगम की निर्माण समिति ने वार्ड 26 के निर्माण कार्यों का मौका निरीक्षण किया। इस दौरान नेमीनाथ कॉलोनी में नाले के पास दिवार निर्माण कार्य पर ठेकेदार सुरेश चन्देरिया द्वारा चुनाई के दौरान उपयोग में ली जा रही सामग्री सही नहीं होने से मौके पर 12 फीट दीवार को तुरन्त ध्वस्त करवाकर ठेकेदार को पाबन्द किया।

समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने सम्बन्धित अभियन्ता को भी निर्देश दिये कि जिन वार्डों में जो कार्य चल रहे है वो नियमों के अनुरूप नहीं होने पर ध्वरस्त करवाएं और भविष्य में समस्त कार्यों को अपनी देखरेख में करवाएं। इस अवसर पर वार्ड पार्षद रामेश्वर भट्ट, अधीक्षण अभियन्ता अरूण व्यास, अधिशासी अभियन्ता मुकेश पुजारी एवं सम्बन्धित सहायक अभियन्ता व कनिष्ठ अभियन्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply