Header Banner

इसरो की प्रदर्शनी का समापन

BY — July 30, 2016

300703उदयपुर। भारतीय अन्तरिक्ष व अनुसंधान संस्थान (इसरो) द्वारा उदयपुर शहर में लगाई गई प्रदर्शनी के दूसरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट्स जैसे पोलर सेटेलाईट व्हीकल, जियो स्टेशनरी लॉन्च व्हीकल, ओसीएम आदि प्रक्षेपण यान, चन्द्रयान पेनल का विडियो मॉडल, मंगलयान की डॉक्यूमेंन्ट्री, सेटेलाईट्स के कार्यशील मॉडल के अतिरिक्त और भी कई मॉडल्स दिखाए गए।

अरावली ग्रुप ऑफ कॉलेजे के संरक्षक ओमप्रकाश अग्रवाल के अनुसार उदयपुर संभाग के कई निजी व सरकारी विद्यालय, तकनीकी शिक्षण संस्थानों व अन्य कॉलेजों के तकरीबन 8000 से अधिक विद्यार्थियों/ अध्यापकों/ अभिभावकों ने इस प्रदर्शनी में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसरो द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण चन्द्रयान व मंगल मिशन के मॉडल्स व कैमरा इत्यादि उपकरण रहे। साथ ही किसी भी विद्यार्थी का भारतीय अन्तरिक्ष व अनुसंधान संस्थान में चयन कैसे हो सकता है, इस बारे में भी जानकारी दी गई। इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिकों दीपक पाण्डे, टीम लीडर, आरएन शाह, वरिष्ठ वैज्ञानिक, इसरो, सतीश राव, वैज्ञानिक इसरो विनोद पटेल, इन्जीनियर, इसरो एवं श्री शैलेश चौहान, इन्जीनियर इसरो द्वारा विभिन्न मॉडल्स पर छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। संस्थान के वित्त सचिव अमित अग्रवाल के अनुसार यह आयोजन अरावली के उत्कृष्ट एकेडमिक श्रेष्ठता की ओर मील का पथर साबित होगा व इससे विज्ञान के क्षैत्र में रूचि रखने वाले संभाग के सभी वर्ग के विद्यार्थीयों को तकनीकी एवं अंतरीक्ष के क्षेत्र का अधिक ज्ञान मिलेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply