Header Banner

खरीदारी से प्रदर्शनी में कारोबारियों का मन हर्षाया

BY — July 30, 2016

तीन दिवसीय जैनम-07 प्रदर्शनी

300705उदयपुर। जैन जागृति सेन्टर, महिला शाखा द्वारा दुर्गानर्सरी रोड़ स्थित मंगलम फन स्क्वायर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री के दूसरे दिन आज महिलाओं की भीड़ एवं उनके द्वारा की गई खरीदारी के कारण स्टॉल लगाने वाली महिलाओं का मन प्रफुल्लित हो गया।

सेन्टर की संरक्षिका पिंकी माण्डावत ने बताया कि प्रदर्शनी में महिलाएं रक्षाबन्धन पूर्व अपनी मनसपसन्द की वस्तुएं खरीदने से अपने आप को नहीं रोक पायी। जिसमें मुख्य रूप से नवीन डिजाईन की हुई राखियां, भिन्न-भिन्न तरह की साड़ियां, सूट्स, लेडिज वियर, ज्वैलरी, बैग्स, फुटवियर्स, गिफ्ट आइटम, कॉस्मेटिक, होम डेकोर के आइटम बिक्री में खासी तेजी रही।
300706कार्यक्रम संयोजिका सुमन लुणदिया ने बताया कि जनता के मनोरंजनार्थ मंगलम फन स्क्वायर में शाम को दूसरे दिन आज एमएन इवेन्ट्स की ओर से गायक सागर ललवानी की नाईट का आयोजन किया गया। जिसमें ललवानी ने फिल्मी गीतों से सभी को अनन्दित कर दिया। प्रतिदिन महिलाओं के लिए 3 हजार रूपयें की खरीद पर ईनामी कूपन रखा गया है जिसका भी लाभ महिलाएं ले रही है।
अध्यक्ष सुशीला मेहता ने बताया कि प्रदर्शनी के अंतिम दिन समापन समारोह आयोजित किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि मंगलम बिल्डिंग डवलपर्स के चेयरमेन एसएम गुप्ता होंगे। प्रदर्शनी में एक 20 रूपये का रेफल कूपन भी रखा गया है। जिसका ड्रा कल शाम को एक समारेाह में निकाला जाएगा। जिस पर प्रथम पुरूस्कार के रूप में एयरफ्रायर, द्वितीय वेक्यूम क्लीनर, तृतीय मिक्सर ग्राईन्डर, चतुर्थ हेन्ड ग्लाईन्डर, पंचम स्टीम प्रेस एवं अंतिम पुरूस्कार के रूप में दस सांत्वना पुरूस्कार रखे गये है। कल शाम को बम्पर हाउजी का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कुसुम भंसाली, प्रणिता तलेसरा, कुसुम जैन, सुशीला माण्डावत, सुमन जैन, आदि सदस्याएं मौजूद थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply