Header Banner

लेकसिटी ब्यूटी क्लब का जिला सम्मेलन

BY — August 4, 2016

040803उदयपुर। लेकसिटी ब्यूटी क्लब का जिला सम्मेलन गुरुवार को होटल रेडिसन ग्रीन में हुआ। अध्यक्ष मंजू शर्मा ने अध्यक्षता करते हुए संगठन की गतिविधियों, नियम व अधिकार के बारे में जानकारी दी। महासचिव आशा कालरा ने वार्षिक रिपोर्ट व आय व्यय की जानकारी दी।

सम्मेलन मे संगठन की पूर्व अध्यक्ष किरण शर्मा, संस्थापक सदस्य आशा पालीवाल व अशोक पालीवाल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त मे ग्यारह सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमे नन्दा भाटिया अध्यक्ष, अनिता गहलोत महासचिव, कनकसिंह, वन्दना माली उपाध्यक्ष, वन्दना जैन, मिना व्यास संयुक्त सचिव, नम्रता चौहान वित्त सचिव एवं मंजू राजमाली, भारती सेन, मीना राजावत व सुलेखा गोविन्द कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। सम्मेलन के पूर्व प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि आरएसडीएफ की डायरेक्टबर लीना शर्मा थीं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply