Header Banner

रक्षा बंधन पर बाजारों में भीड़

BY — August 17, 2016

मंडी में उमड़े ग्रामीण

170808उदयपुर. भाई -बहन के त्यौहार रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व बुधवार को बाजारों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अंदरूनी बाजारों के अलावा उपनगरों मभी खासी भीड़ रही। सूरजपोल, बापू-बाजार, मंडी, लखारा चौक, मालदास स्ट्रीट, बड़ा बाजार आदि जगह लगे राखी के काउंटर्स तथा मिठाइयों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

170809बाजार में स्टोन, टेड्डी बीयर, रेशम की बनी राखिया काफी लुभा रही है. नारियल की भी खूब बिक्री हो रही है. गिफ्ट्स, कार्ड्स, ब्रासलेट, चोकलेट सेलेब्रेशन पैकेट भी पसंद किये जा रहे हैं. रोडवेज की और से महिलाओं को रक्षाबंधन पर निशुल्क सफर कराया जायेगा.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply