Header Banner

FS छलकने को तैयार

BY — August 21, 2016

110905उदयपुर। शहर की प्रमुख विश्वप्रसिद्ध फतहसागर झील छलकने को तैयार है। क्षमता के अनुरूप पूरी भर चुकी झील का पानी छलक छलक कर रिंग रोड पर आ रहा है। नेहरू गार्डन में भी पानी घुस गया है। रविवार को सुबह से रूकरूक कर हो रही बारिश ने फतहसागर के जल्द ही छलकने की उम्मीदें और बढ़ा दी है।

पाटिये को वेल्ड करने के कारण झील की क्षमता एक फीट बढ़ गई है। इससे भराव क्षमता भी एक फीट बढ़ चुकी है। इतने दिनों से ठहरा बारिश का दौर एक बार फिर चल पड़ा और हल्की बूंदाबांदी हुई। फतहसागर के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply