Header Banner

छलका शहर की जान FS

BY — August 22, 2016

220815उदयपुर। विश्वप्रसिद्ध आखिरकार शहर की जान फतहसागर रविवार देर रात यानी सोमवार अलसुबह ढाई बजे छलक गया। लोहे के पाटिये लगाकर एक फीट इसकी भराव क्षमता में वृद्धि के बाद पानी सड़क पर छूने लगा था वहीं बीचों बीच स्थित नेहरू गार्डन में भी पानी घुस गया था।

220812220813220814दो दिन से हो रही लगातार बारिश से रविवार रात फतहसागर छलक पड़ा। पानी की लगातार आवक के चलते स्वारूपसागर के दो गेट दो दो फीट खोले हुए हैं। जिले और संभाग में मूसलाधार बारिश के चलते संभाग भर में पानी पानी हो गया है। झाड़ोल में 170 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। फतहसागर का ओवरफ्लो पानी आयड़ के माध्य म से उदयसागर जा रहा है। मदार में भी पानी की अच्छी  आवक हो रही है।
फतहसागर छलकने की लोगों को सूचना मिलते ही उस ओर दौड़ पड़े। दिन भर से वहां लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। सोशल मीडिया पर भी सभी सेल्फीर खिंचवाकर अपडेट करने में लगे रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply