Header Banner

विधायक भीण्डर ने किया शास्त्री का अभिनंदन

BY — August 25, 2016

250802उदयपुर। विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने गुरूवार को पूर्व सांसद भानुकुमार शास्त्री से मुलाकात की। उन्होंने शास्त्री को गत दिनों संस्कृत क्षेत्र के राज्य स्तरीय शिखर साधना पुरूस्कार मिलने पर अभिनन्दन किया।

गुरूवार अपराह्न विधायक भीण्डर शास्त्री के शिवाजी नगर स्थित आवास पर पहले और शास्त्री को पगडी, माला व इकलाई पहनाकर शास्त्री का अभिनन्दन किया। विधायक भीण्डर ने शास्त्री को बधई देते हुए राज्य सरकार व संस्कृत विभाग का आभार व्यक्त किया। पूर्व उप महापौर महेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व पार्षद विजयप्रकाश विप्लवी, जनता सेना जिलाध्यक्ष दिनेश माली, नीरज अग्निहोत्री, ललित तलेसरा, सुरेश तोतला व कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply