Header Banner

पारिवारिक परिचय पत्रिका प्रकाशित होगी भाईपा संस्थान की

BY — August 29, 2016

290802उदयपुर। लोढ़ा (ओसवाल) भाईपा संस्थान की मीटिंग रविवार को धाकड़ फार्म पर हुई। अध्यक्षता संस्थान संरक्षक मिश्रीलाल लोढ़ा ने की।
मीटिंग में साधारण सभा के अन्तर्गत पूर्व में जो प्रस्ताव दिये गये उन्हें पारित किया गया तथा लोढ़ा (ओसवाल) भाईपा संस्थान के सभी सदस्यों की पारिवारिक परिचय पत्रिका के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया।

वर्ष भर में होने वाली गतिविधियों पर चर्चा की गई तथा उन्हें सुचारू सम्पादित करने के लिए लोढ़ा (ओसवाल) भाईपा संस्थान के सभी सदस्यों से पूर्ण योगदान देने के लिए कहा गया। पर्यूषण पर सातों दिन व्याख्यान एवं अन्य क्रियाएं नियमित रूप से करने के लिए सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया। मीटिंग में संस्थान के अध्यक्ष हरिसिंह लोढा, महामंत्री नरेन्द्र कुमार लोढा, राजेन्द्रसिंह लोढा, शरद कुमार लोढा, गजेन्द्र लोढा, संजीव लोढा, अशोक लोढा, हेमन्त कुमार लोढा एवं लोढ़ा (ओसवाल) भाईपा संस्थान के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य परिवार सहित उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply