Header Banner

लावारिस भ्रूण का अंतिम संस्कार

BY — September 1, 2016

010905उदयपुर। महाराणा प्रताप सेना की ओर से भूपालपुरा थाना से मिली सूचना पर लावारिस भ्रूण का रीति रिवाज से अंतिम संस्काार किया गया।

सेना के संभागीय अध्य्क्ष अशोक जैन ने बताया कि गुरुवार सुबह 7 बजे आयड़ पुलिस के यहां से लावारिस शिशु भ्रूण पड़े होने की भूपालपुरा थाने में सूचना मिली। मोर्चरी से थानाधिकारी ने भ्रूण महाराणा प्रताप सेना के सुपुर्द किया जिसका अंतिम संस्का र पूर्ण रीति रिवाज से सेना ने अशोक नगर स्थित मोक्ष धाम में किया। इस दौरान संस्थापक मोहन सिंह राठौड़, प्रकाश गमेती व प्रमोद मौजूद रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply