Header Banner

मेवाड़ एक्सप्रेस के डिब्बों में स्थाई बढ़ोतरी

BY — February 27, 2012

udaipur रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गाडियों के डिब्बों मे स्थाई/अस्थाई बढ़ोतरी की है।

गाड़ी संख्या 12964/63, उदयपुर—निजामुद्दीन—उदयपुर, मेवाड़ एक्सप्रेस में उदयपुर से दिनांक एक मार्च से तथा निजामुद्दीन से दिनांक 2 मार्च से द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की हैं। इसके पश्चात् रेल सेवा में शयनयान श्रेणी के डिब्बों की संख्या बढकर 10 हो जायेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12991/92, उदयपुर—अजमेर—उदयपुर एक्सप्रेस में एक मार्च से 31 मार्च तक एक वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply