Header Banner

द यूनिवर्सल में शिक्षक सम्मान समारोह

BY — September 5, 2016

050903उदयपुर। द यूनिवर्सल सीनियर सैकण्डरी स्कूल फतहपुरा द्वारा आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष में शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने संास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब मेवाड़ के अध्यक्ष संदीप सिंघटवाड़िया थे।

प्राचार्या साक्षी गुप्ता ने बताया कि अध्यापक प्रदीप भटनागर तथा मोनिका सेन ने स्कूल के साथ बांटे गये खटटे-मीठे अनुभवों को साझा किया। धन्यवाद प्रधानाध्यापिका साक्षी गुप्ता द्वारा तथा कार्यक्रम का संचालन प्रतीक्षा सिसोदिया व गरिमा चौहान द्वारा किया गया। प्रारम्भ स्वागत उप प्रधानाचार्या शमशाद खान द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अदिति सालवी की कहानी गणेश चतुर्थी से किया गया। छवि चितरौल नमीरा खान, उर्वशी प्रजापत ने गुरूदेव दया पर गायन कर माहौल को शिक्षक दिवस के रंगों  में रंग दिया। माहौल को और रंगारंग बनाते हुए यशोदा भाटी, भविका चौहान, आदर्श टांक दीपक सिंह राजपूत, रोहित नागदा, मनजीत सुथार, सोफिया खान व चन्द्रकला सुथार द्वारा नाटक का आयोजन किया गया। खुशी व्यास द्वारा भाषण तथा दृष्टि परिहार द्वारा कविता पाठ कर शुरू महिमा का बखान किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply