Header Banner

बच्चोंं की साइकिल रैली आज

BY — September 10, 2016

100901उदयपुर। रोटरी क्लब एलीट की ओर से रविवार सुबह 7.30 बजे भंडारी दर्शक मंडप से प्रदूषण मुक्त एवं स्वच्छ व हरे-भरे उदयपुर के लिये बच्चों की एक साइकिल रैली निकाली जाएगी।

क्लब अध्यश रवि धाबाई ने बताया कि रैली चेतक सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, देहलीगेट, टाऊनहाल, सूरजपोल, बापू बाजार, अश्विनी बाजार, हाथीपोल होती हुई पुनः गांधी ग्राउन्ड पहुंचेगी। साइकिल के आगे सकारात्मक संदेश देती हुई तख्तियां लगी होगी। इसमें विभिन्न स्कूलों के करीब 150 बच्चे भाग लेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply