Header Banner

राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका : सारंगदेवोत

BY — September 17, 2016

अनिता डांगी मिस फ्रेशर

170902उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक कन्या महाविद्यालय में शनिवार को नव आगन्तुक छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गयां प्राचार्य डॉ. अर्पणा श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जापान विश्वविद्यालय के प्रो. ताकेषी फूजी थे जबकि अध्यक्षता कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने की। विशिष्टक अतिथि केके बिडला फाउण्डेशन नई दिल्ली के निदेशक प्रो. सुरेश ऋतुर्ण थे।

सांस्कृतिक समारेाह एवं फ्रेशर पार्टी : प्राचार्य डॉ. अर्पणा श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक समारोह एवं फ्रेशर पार्टी का आयेाजन किया गया जिसमें म्हारी घूमर, मोलिया आंछो बोलियो रे, कालियो कूद पड़ियो, डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दे, केसरिया बालम आदि राजस्थानी एवं रिमिक्स गानों पर छात्राओं ने ठुमके लगाकर खूब तालिया बटोरी। माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी कन्या महाविद्यालय डबोक में मिस फ्रेसर अनिता डांगी चुनी गई। +

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply